Thursday, December 23, 2010

जम्मू-कश्मीर राष्ट्र का अभिन्न अंग: सुषमा

जम्मू, जागरण ब्यूरो : जम्मू में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के चलते बयानबाजी भी हुई। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने जम्मू कश्मीर को राष्ट्र का अभिन्न करार देते हुए कहा कि विलय को लेकर कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।

वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावेडकर ने कहा कि केंद्र सरकार घोटालों की सरकार है। हर कोई आम आदमी को लूट रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने समाजवादी पार्टी के आजम खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए जम्मू कश्मीर के विलय को निशाना बना रही है। वहीं, भाजपा के शहनवाज हुसैन ने भी आजम खान के बयान पर कड़ी आपत्तिजताई।

::::::::::

माता की भेंटे सुन मिटाई थकान

जम्मू : साढे़ आठ घंटे की लंबी बैठक के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने होटल में गुलाम हुसैन एंड पार्टी की माता वैष्णो देवी की भेंट सुनकर दिन भर की थकान मिटाई। रात के खाने के लिए डोगरा व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री लेट तो जल्द पहुंचे उपमुख्यमंत्री

उत्ताराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल दोपहर के खाने की ब्रेक के बाद चार बजे के करीब अपने स्पेशल प्लेन से जम्मू पहुंचे। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सुबह साढ़े चार बजे ही रेलगाड़ी में जम्मू पहुंच गए थे।

जल्दी लौटे नेता

- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर, किरण महेश्वरी, थाबर गहलोत, वानी त्रिपाठी, श्याम जाजू राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक पूरी किए बिना ही लौट गए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी महारैली के लिए जम्मू में नहीं रुके।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jammuandkashmir/4_10_7076929.html

No comments:

Post a Comment

Bloggers for Advani
get this button
BJP Satyabhasnam Kaundinya Indian Poll Karnataka BJP Advani