Thursday, December 23, 2010

देश से जम्मू-कश्मीर का विलय संपूर्ण

'देश से जम्मू-कश्मीर का विलय संपूर्ण है और राज्य को इससे दूर ले जाने की कि सी भी साजिश के खिलाफ पूरे राष्ट्र में आंदोलन होगा। जम्मू व लद्दाख के राष्ट्रभक्त लोगों के पीछे पूरा देश खड़ा है।' ये बातें भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने वीरवार को यहां होटल अशोक में हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक में कहीं।

बैठक का शुभारंभ आडवाणी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करने व वंदे मातरम् के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने की। मंच पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली व लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व जम्मू-कश्मीर भाजपा का मुख्य फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग है और भाजपा इसे देश से अलग करने के किसी प्रयास को कामयाब नहीं होने देगी।

इस बीच गडकरी, जेटली, सुषमा स्वराज के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीयता के लिए खतरा बन रही सरकार की कश्मीर केंद्रित नीतियों का डटकर मुकाबला करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी मजबूत न हों, इसके लिए भाजपा प्रयास जारी रखेगी। इस दौरान अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाए उन्हें हिरासत के नाम पर चश्माशाही में हटों में मेहमान बनाकर रखने का मुद्दा भी उठा।

बैठक में राज्य के मौजूदा हालात पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान की शह पर हिंसा फैला रहे अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व जम्मू व लद्दाख से भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया गया। लगभग साढे़ आठ घंटे चली यह बैठक रात नौ बजे संपन्न हुई।

बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में उतराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पुखरियाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, विनय कटियार, प्रताप रूढ़ी, अनंत कुमार, कलराज मिश्र, किरण महेश्वरी, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा, निर्मल सीतारमण, प्रकाश जावडेकर समेत भाजपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई का प्रतिनिधित्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास व भाजपा विधायक दल के नेता प्रो. चमन लाल गुप्ता ने किया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jammuandkashmir/4_10_7076913.html

No comments:

Post a Comment

Bloggers for Advani
get this button
BJP Satyabhasnam Kaundinya Indian Poll Karnataka BJP Advani