Thursday, March 24, 2011

पहले पीटा फिर वर्दी फाड़ी और डंडा लेकर पुलिस को दौड़ा लिया

जम्मू। गांधीनगर गोल मार्केट नाके पर वीरवार को एक पुलिस के शहीद डीएसपी की पत्नी का पुलिस वालों के साथ विवाद हो गया। इतना ही नहीं, महिला ने पुलिस के साथ हाथापाई भी कर डाली। इससे काफी समय के लिए तनाव रहा। विवाद महिला के बेटे को पुलिस नाके पर मोटरसाइकिल के साथ पकड़े जाने को लेकर हुआ था।

बाद में शाम को पुलिस ने इस संदर्भ में पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया। इस मामले को लेकर वीरवार को पूरे शहर में चर्चा रही। गोल मार्केट पुलिस नाके पर एसआई दर्शन सिंह पुलिस दल के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान बिना हेल्मेट के जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार शिवालिक को रोका। उसके पास लाइसेंस नहीं था। पुलिस उस पर कार्रवाई करने लगी।

शिवालिक ने अपनी मां शबनम जयपुरिया को फोनकर मौके पर बुला लिया। शबनम ने नाके पर पहुंचते ही पुलिस वालों के साथ कहासुनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे से पैसे मांगे जा रहे थे। इसी बीच शबनम ने चालान बुक छीनकर फाड़ दी। इसका पुलिस वालों ने विरोध किया तो महिला ने एसआई पर हमला कर दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। शबनम के साथ आए लोग इसमें शामिल हो गए।

सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना प्रभारी रफीक मन्हास मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी के साथ भी शबनम की कहासुनी हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर डंडे चले। मामला यहां तक पहुंच गया कि पुलिस वाले आगे भाग रहे थे और शबनम सहित कई लोग उनके पीछे।

पुलिस वाले जैसे-तैसे वहां से भाग निकले। मारपीट में करीब आधा दर्जन पुलिस वाले घायल हुए।

इसके बाद महिला ने बाकी लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल को खराब होता देख डीएसपी गांधी नगर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया गया।

महिला का कहना था कि उसके बेटे से सौ रुपए मांगे जा रहे थे। उसका कहना था कि उसके पति डीएसपी देवेंद्र जयपुरिया पुलिस में नौकरी करते शहीद हुए लेकिन उनके साथ ही ऐसा किया जा रहा है। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि वह शांत हो जाए, इस मामले में की जांच वह खुद करेंगे।

उसके बाद लोग शांत हुए। थाना प्रभारी रफीक मन्हास का कहना था कि पुलिस के साथ बदतमीजी की गई है। उनका कहना था कि अधिकारी की वर्दी फाड़ी गई है।

उसके अलावा पुलिस टीम पर हमला किया गया है। पुलिस को बात ही करने नहीं दी गई। उन पर पहले ही हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

http://www.bhaskar.com/article/JK-shola-shabnam-made%E2%80%8B%E2%80%8B-with-staff-ran-behind-sho-1961245.html?HF=

No comments:

Post a Comment

Bloggers for Advani
get this button
BJP Satyabhasnam Kaundinya Indian Poll Karnataka BJP Advani